कीवी फल खाने के फायदे

आइये दोस्तों हम बात करते हैं कीवी फल के बारे में वैसे देखा जाये तो सभी प्रकार के फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होतें हैं अगर उन्ही फल में से बात की जाये …

कीवी फल खाने के फायदे

आइये दोस्तों हम बात करते हैं कीवी फल के बारे में वैसे देखा जाये तो सभी प्रकार के फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होतें हैं अगर उन्ही फल में से बात की जाये कीवी फल की तो यह दिखने में तो छोटा फल हैं लेकिन बेहद स्वादिष्ट और कई सारे स्वास्थ्य लाभों का इसमें प्रचुर मात्रा में भंडार हैं। कीवी में विटामिन सी , विटामिन के , विटामिन A और पोटैशियम , फायबर जैसे पोषक तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

कीवी फल का सेवन हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। कीवी फल के रोजाना खाने से हम कई प्रकार की गंभीर बिमारियों से बच जातें हैं। कीवी फल में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट एंटी एपलाथमेंट और हाइपरसेंसेटिव रक्तचाप नियंत्रित करने वाला और खून का थक्का न जमने वाला गुण मौजूद होता हैं।

कीवी फ्रूट के क्या – क्या बेनिफिट्स हैं ?

दोस्तों आइये जानते हैं कीवी फल को खाने से क्या क्या फायदे होते हैं –

हृदय के लिए कीवी के फायदे

Kiwi में मेग्नेशियम और पोटैशियम अधिक मात्रा में होता हैं , Kiwi खाने से ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल रहता हैं इसमें पोटैशियम खून को पतला करने और थक्का हटाने की प्रक्रिया में सहायक होता हैं।

इम्युनिटी के लिए

Kiwi में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। विटामिन सी इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए एक पोषक तत्त्व हैं। खासतौर पर जब रोग को दूर करने की बात आती हैं तो हमारा इम्युनिटी सिस्टम ठीक होना चाहिए तब ही हम रोगों से लड़ सकते हैं।

पाचन में मदद

कीवी पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं , Kiwi में फायबर की अच्छी मात्रा होती हैं ये पाचन में फायदा पहुँचाता हैं। इसमें एक्टीनीडीन नामक प्रोटियोलाइटिक एंजाइम भी होते हैं जो की यह प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता हैं। कीवी कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाने का काम करती हैं।

डेंगू से निपटने में मदद

कीवी में एंटी इंफ्लामेन्ट्री गुण पाया जाता हैं यह डेंगू में होने वाले जोड़ो के दर्द को कम करने में मददगार होता हैं। इससे जोड़ो के दर्द में आराम मिलता हैं। डेंगू बीमारी में प्लेटलेट्स की मात्रा कम हो जाती हैं और kiwi में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले कई आवश्यक पोषक तत्त्व पाएं जातें हैं।

kiwi में विटामिन E , विटामिन K , आयरन , जिंक पाए जाते हैं Kiwi के सेवन से प्लेटलेट्स बढ़ने के साथ साथ व्हाइट ब्लड सेल्स में भी सुधार आता हैं।

आखों के लिए

Kiwi में विटामिन A की पर्याप्त मात्रा होती हैं। विटामिन A आखों के लिए बहुत लाभदायक हैं। कीवी के सेवन से आखों की रौशनी बढ़ती है और आखों से जुडी समस्याओं का खतरा कम होता हैं। Kiwi में पिग्मेंट जेर्क्सेथिन और ल्यूटिन होते हैं जो एक प्रकार से आई विटामिन हैं।

वजन घटाने के लिए

कीवी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और उच्च फायबर होता हैं , जो हमारी बॉडी में वसा को संग्रहण करके शरीर को प्रतिक्रिया देने से रोकता हैं। जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती हैं।

कैंसर से लड़ने में

Kiwi फल के गुद्दे में घुलनशील तंतु होते हैं जो पेट के कैंसर को कम करने वाले बृहदान्त्र में अच्छे जीवाणु के विकास को बढ़ावा देते हैं। Kiwi विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है जो हमारी बॉडी में मुक्त हानिकारक कणो को नष्ट करने में सहायक होता हैं ऐसे कण जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुचाते हैं और त्वचा कैंसर का कारण बन सकते हैं। इनसे लड़ने में मदद करते हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करने में

Kiwi में इनोसिटोल होता है जो एक किण्वक हैं जो रक्त सर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता हैं। Kiwi का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता हैं। कीवी का ग्लाइसेमिक बेहद कम होता हैं।

आप इन्हे भी पढ़ सकते हैं !

इस जादुई जूस को पीने से हीमोग्लोबिन की कमी होगी दूर

Leave a Comment