ताड़ासन करने का सही तरीका लाभ और विधि

नमस्ते दोस्तों अगर आपकी भी हाइट नहीं बढ़ रही हैं तो मैं आज आपको ऐसे आसन के बारे में बताऊंगा जिसको करने से आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलने वाला हैं और आप कुछ महीनो के बाद देखेंगे की आपकी हाइट में बहुत कुछ बदलाव आ चूका है और उस आसन का नाम हैं ताड़ासन, जिसे पर्वत आसन भी कहते हैं और इसे माउंटेन पोज़ के नाम से भी जाना जाता है।

वर्तमान समय में देखे तो आज कल का खान पान बहुत ही अनहेल्दी हो चूका हैं जिसके कारण बहुत से बच्चे जो हाइट की ग्रोथ से परेशान हैं उनमे आपको एक आदत तो देखने मिलेगी की वे लोग फ़ास्ट फ़ूड खाते होंगे और यही कारण उनके मोटापे का बनता हैं और सही से उनकी उचाई नहीं बढ़ पाती हैं। इसलिए आपको मैं ऐसे योगासन के बारे में बताने वाला हु।

जिसे करना आसान हैं और कोई भी इसे आसानी से कर भी सकता हैं। वैसे तो यह आसन सभी खड़े आसनों का आधार माना जाता है और शरीर और मन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ताड़ासन को करने की विधि

दोस्तों आपको ताड़ासन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना हैं अगर आपके घुटनों में ज्यादा दर्द हो तो इसे करने से आपको बचना चाइये चलो अब जानते हैं की इसको हमे कैसे करना हैं।

  1. सबसे पहले आप सीधे खड़े होंजाइए ,फिर पैरों को एक साथ रखिये और हाथों को दोनों तरफ रखियें ।
  2. फिर लम्बी श्वास भरे और रीढ़ की हड्डी को सीधा कीजिए , जैसे कि सिर को छत की ओर खींच रहे हों।
  3. उसके बाद आप अपने कंधों को पीछे और नीचे रखियें , छाती को खोलें और पेट को अंदर खिचिये ।
  4. अपने जंघों को मजबूत करें और घुटनों को थोड़ा झुकाएं।
  5. उसके बाद पैरों के तलवे को जमीन पर सपाट रखियें
  6. अपनी ठोड़ी को थोड़ा सीधी रखें और आगे की ओर देखें।
  7. कुछ मिनट तक इसी स्थिति में रहें और धीरे-धीरे श्वास छोड़ते हुए आसन से बाहर आएं ऐसा आपको दिन में कम आपको 5 से 7 बार करना चाइये

ताड़ासन के लाभ

  • शरीर के पोस्चर को सुधार करता है और रीढ़ की हड्डी को सीधा करता है।
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, खासकर पैरों और पेट की मांसपेशियों को।
  • बॉडी को संतुलन और एकाग्रता में सुधार करता है।
  • पाचन को मजबूत बनाता है और पेट की क्षमता को बढ़ाता है।
  • तनाव और चिंता को कम करता है।
  • आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को बढ़ाता है।
  • रक्त संचार को बढ़ाता है और हृदय को स्वस्थ रखता है।
  • यह महिलाओं के मासिक धर्म की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ताड़ासन करते समय कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाइये

यदि आपको पीठ या घुटनों में दर्द है, तो ताड़ासन करते समय सावधानी बरतें।

उच्च रक्तचाप वाले लोगों को ताड़ासन करते समय सिर को नीचे रखना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को ताड़ासन करते समय दीवार का सहारा लेना चाहिए।

दोस्तों ताड़ासन एक बहुत ही सरल आसन है जिसे कोई भी कर सकता है। यह योग अभ्यास शुरू करने का एक बहुत ही शानदार तरीका है और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनेक लाभ प्रदान करता है।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर कीजिएगा।

Must Read

दही खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top